मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेष बढता है-राजेन्द्र शुक्ल

सतना :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि व्यापार के मामले में सतना का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान में भी विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की अनेक संभावनायें है। उन्होंने कहा कि व्यापार को बढाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाना जरूरी होता है। मजूबत इन्फ्रास्ट्रक्चर होने से क्षेत्र में निवेश बढता है। इसके साथ ही पर्यटन, उद्योग, रोजगार की संभावनायें भी बढती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का केन्द्र वहां का व्यापार और उद्योग होता है। सतना के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और राज्यमत्री श्रीमती बागरी रविवार को विंध्य चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्य समिति के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सांसद सतना गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, द्वारिका गुप्ता, स्टार गु्रप के चेयरमैन रमेश सिंह, समाचार पत्र समूह के संचालक अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, महामंत्री इंजीनियर मनोज कटारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर बाधवानी सहित चेम्बर से जुडी 38 व्यापारिक संस्थाओं के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और देश की प्रगति के योगदान में विंध्य क्षेत्र के योगदान का मूल्यांकन अब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से प्रगति करते हुए विश्व पटल पर सुपर इकॉनामी वाले देशों का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारित करना भी जरूरी है। आज की पीढी ने कुशासन और सुशासन का दौर भली-भांति नहीं देखा है।

रीवा और सतना का सफर कभी दो से ढाई घंटे में पूरा होता था, वह आज 40 से 45 मिनट में पूरा होता है। मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी। जिसे बढाकर 54 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। आगामी समय में 65 लाख हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। विंध्य क्षेत्र में रेल सेवाओं के साथ ही हवाई सेवा शुरू होने से चारों दिशाओं और महानगरों तक विंध्य क्षेत्र की कनेक्टविटी बढी है। उन्होंने कहा कि विंध्य चेम्बर एक जागरूक और प्रगतिशील समाज का प्रतिनिधित्व करता है। विंध्य व्यापार मेला प्रदेश में लगने वाले अन्य मेलों से कही कमतर नहीं है। मेले के सुदृढीकरण और विस्तार के लिए सतत प्रयास किये जायेंगे।
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना को औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाता है। सतना जिले के विकास का दायित्व हम सब के ऊपर है। इस जिम्मेदारी को सभी मिल-जुलकर निभाये। सतना जिले और औद्योगिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। राज्यमंत्री ने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में नयागांव में 17 करोड रूपये की लागत से इंडस्ट्रीयल एरिया की मूलभूत सुविधायें तैयार की जा रही है। रामपथ गमन मार्ग से जुडा होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टविटी बेहतर है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सतना तेज गति से विकास करने वाले औद्योगिक जिला है। शहर की अपेक्षा पूरा जिला एक सम्पूर्ण औद्योगिक जिला बनें, इसके लिए छोटे उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता देकर बढावा देने की जरूरत है। उन्होंने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों को निर्वाचित होने पर बधाइयां देते हुए कहा कि सारे मतभेदों को भुलाकर कर्तव्य पथ पर एक साथ चले। विकास के लिए सबके परामर्श और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के व्यापारिक संस्थाओं को सीआईआई से आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही। कार्यक्रम को पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, महामंत्री इंजीनियर मनोहर कटारे ने भी संबोधित किया।

Next Post

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध मे भाजपा ने निकाला कैडल मार्च

Mon Aug 17 , 2026
सतना:कांग्रेस के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय मे 15 अगस्त को कांग्रेस नेताओ सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगौरव ‘‘वंदे मातरम्’’ का अनादर करने के खिलाफ भाजपा जिला संगठन द्वारा सर्किट हाउस से अम्बेडकर चैक तक विशाल कैंडल मार्च एवं मसाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश […]

You May Like