वंदे मातरम् के अपमान के विरोध मे भाजपा ने निकाला कैडल मार्च

सतना:कांग्रेस के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय मे 15 अगस्त को कांग्रेस नेताओ सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगौरव ‘‘वंदे मातरम्’’ का अनादर करने के खिलाफ भाजपा जिला संगठन द्वारा सर्किट हाउस से अम्बेडकर चैक तक विशाल कैंडल मार्च एवं मसाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, नरेन्द्र त्रिपाठी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी मे निकाले गये कैंडल मार्च मे बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ मौजूद रहे। इससे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटलबिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओ द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कल नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने जिस प्रकार से राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ का अनादर किया उससे देश के करोड़ो करोड़ देशवासियो को चोट पहुची है। उनका यह कृत्य घोर निंदनीय एवं अक्षम्य है। उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने वंदे मातरम् गीत के अनादर को देश की 140 करोड़ जनता के साथ – साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो का अपमान बताया। सांसद गणेश सिंह ने कांग्रेस के इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओ ने वंदे मातरम् गीत का अनादर करके देश की आत्मा पर प्रहार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् केवल एक गीत नही बल्कि हमारे राष्ट्रगौरव एवं हमारी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और स्वतंत्रता संग्राम की अमर भावना का प्रतीत है कांग्रेस ने वंदे मातरम् का अपमान करके देश के नागरिको के साथ-साथ अमर शहीदो का भी अपमान किया है।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल से रिहा हुए 12 बंदी

Mon Aug 17 , 2026
सतना :जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना से कुल 12 बंदियों को रिहाई मिली. हलांकि जेल प्रशासन द्वारा 13 बंदियों की रिहाई का प्रस्ताव भेजा गया था. लेकिन लेकिन 1 वृद्ध बंदी […]

You May Like

मनोरंजन