ग्वालियर: स्वर्ण रेखा नदी पर बनाये जा रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण की क्वालिटी जांच के लिये तैयार गर्डर और दूसरे निर्माणों की सैम्पलिंग करायी गयी है। यह सैंपलिंग पहले चरण में जलालपुर चौराहे के पास से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से बन रहे हिस्से के लिये की गयी है। क्योंकि पिछले दिनों खेड़ापति मंदिर के पास हाइड्रोलिक पाइप फटने की वजह से गर्डर गिरने के बाद लगातार गुणवत्ता पर सवाल उठाये जा रहे है।
जिसके बाद से यह टेस्टिंग कराने का निर्णय लिया गया था। लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग सेक्शन ने 5 लैब प्रतिनिधियों को बुलाकर सैंपलिंग करायी। सैम्पलिंग जलालपुर चौराहे के पास कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की कम्पनी श्री मंगलम बिल्डकॉन के बेस कैम्प में कराये गये।सभी सैम्पल गिरे गर्डर से कराये गये है। इन सभी सैम्पलों की रिपोर्ट अगले 3 दिनों में आयेगी और उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि एलिवेटेड रोड के पहले चरण के काम के दौरान 16 अप्रैल को गर्डर गिरने एक मजदूर घायल हो गया था।
इन लैबों ने भरे सैम्पल आशोका, राजनंदनी, भार्गव, सैनेट्स, और एसएसबी लैब आदि।
