तेज़ बहाव में बहा ऑटो, रेस्क्यू के दूसरे दिन मिला युवक का शव

पन्ना।जिला सहित शाहनगर क्षेत्र में हो रही लगातार तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आ रहे। इसी लापरवाही का खामियाजा एक युवक को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। थाना शाहनगर अंतर्गत बिसानी क्षेत्र के धुवहा नाला में शुक्रवार देर रात एक ऑटो तेज बहाव के बीच पुल पार करने की कोशिश कर रहा था। ऑटो में कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही ऑटो पुल के बीच में पहुँचा, तेज पानी के बहाव से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगा। ऑटो में सवार चार लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक पानी के साथ बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुँची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बावजूद इसके युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। रेस्क्यू टीम ने अगले दिन भी तलाशी अभियान जारी रखा, तब जाकर लापता युवक का शव बरामद हुआ। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि उफनती नदियों और नालों के पुलों को पार करने की कोशिश न करें और मौसम के मद्देनज़र पूरी सतर्कता बरतें।

Next Post

पॉपुलेशन डे: ड्राइंग प्रतियोगिता से अंगदान और गुड-बैड टच का पाठ पढ़ाया

Sat Jul 12 , 2025
मंडला। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब मंडला ने पड़ाव स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एक छात्र का जन्मदिन भी धूमधाम […]

You May Like