
मेडिकल के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
नवभारत, जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। उसी क्रम में शुक्रवार को मेडिकल गेट के बाहर अवैध रूप से खड़े हुए वाहनों पर शिकंजा कसते हुए चालानी कार्रवाई की है। जिस पर रोड किनारे नो- पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस पर भी यातायात पुलिस ने कार्यवाही की है। यातायात डीएसपी बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि मेडिकल गेट के बाहर कई वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं। जिसके कारण रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है, जिसके चलते शुक्रवार को मेडिकल के बाहर खड़े नो पार्किंग पर खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिस पर एक एंबुलेंस सहित कई वाहनों के चालान भी काटे गए।
गोरखपुर में भी हुई कार्यवाही
जानकारी के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में भी गढ़ा यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई और सडक़ किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। जिसमें 10 वाहनों के ऊपर यातायात पुलिस ने चालानी कार्यवाही करते हुए 5000 रुपए का समन शुल्क भी वसूला है।
