25 से किया जाएगा मदन महल पहाड़ी वालों को शिफ्ट

कलेक्टर ने दिए निर्देश, प्रथम फेस में 50 परिवार होंगे शिफ्ट

 

नवभारत,जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में मदन महल पहाड़ी में अतिक्रमण कर निवासरत लोगों के शिफ्टिंग के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार मदन महल पहाड़ी में निवासरत लोगों के पुनर्वास शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए तेवर स्थित पुनर्वास स्थल पर सडक़,बिजली, पानी, शुष्क टायलेट की सुविधा प्राथमिक रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रथम फेस में 50 परिवारों को शिफ्ट किया जा सके। उन्होंने एसडीएम अनुराग सिंह से कहा कि इस संबंध में शिफ्टिंग होने वाले लोगों के साथ बैठक करें और पुनर्वास की कार्यवाही 25 फरवरी से शुरू कर दिया जाए।

लॉटरी से होगा प्लाटों का आवंटन

पुनर्वास के लिये प्लाटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि जिन लोगों को पुनर्वासित किया जा रहा है, उन्हें एक सप्ताह तक फुड पैकेट दिया जाए। साथ ही तात्कालिक रूप से बांस-बल्ली व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि तेवर में शीघ्रता से पुनर्वास स्थल को विकसित किया जाए ताकि मदन महल पहाड़ी से विस्थापित लोगो को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि पुनर्वास स्थल पर जगह-जगह वाटर स्टैंड पोस्ट बनाया जाए।

Next Post

 बेलगाम कार ने रौंदा, दो श्रमिकों की मौत

Sat Feb 15 , 2025
शहपुरा-कुण्डम रोड में हुआ दर्दनाक हादसा जबलपुर।  शहपुरा-कुण्डम रोड में बेलगाम कार ने तांड़व मचाते हुए सडक़ किनारे पैदल जा रहे दो श्रमिकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दो उछल कर दूर जा गिरे और हादसे में गंभीर चोटें आने से दोनों की मौत हो गई। कुंडम […]

You May Like

Play sound