बेलगाम कार ने रौंदा, दो श्रमिकों की मौत

शहपुरा-कुण्डम रोड में हुआ दर्दनाक हादसा

जबलपुर।  शहपुरा-कुण्डम रोड में बेलगाम कार ने तांड़व मचाते हुए सडक़ किनारे पैदल जा रहे दो श्रमिकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दो उछल कर दूर जा गिरे और हादसे में गंभीर चोटें आने से दोनों की मौत हो गई।

कुंडम पुलिस के मुताबिक वीरसिंह बरकड़े 26 वर्ष निवासी ग्राम मझगांव थाना कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पाईप लाईन का पनागर में काम चल रहा है वहां मजदूरी करता है पनागर से कुछ मजदूरों के साथ वह एवं लम्मन ककोटिया, किशन कुंजाम, सुभाष उर्रेती चारों ग्राम मझगांव के कम्पनी की गाड़ी से रात लगभग 2 बजे धमधमा तिराहा ग्राम गरियारी के पास शहपुरा-कुण्डम रोड़ पहॅचे   चारों को गाड़ी वाले ने धमधमा तिराहा के पास उतार दिया था गाड़ी से अन्य लोगों को छोडऩे आगे गाड़ी लेकर चला गया । इसके बाद चारों रोड किनारे किनारे जा रहे थे सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 8766 के चालक ने तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये किशन कुंजाम, सुभाष उर्रेती केा टक्कर  मार दिया जिससे दोनों गिर गये जिससे दोनों को शरीर में चोटें आयीं 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल कुण्डम लेकर गये डाक्टर ने परीक्षण उपरांत किशन कुंजाम 22 वर्ष निवासी मझगांव तथा सुभाष उर्रेती 19 वर्ष निवासी मझगांव को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

इधर सडक़ हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

Sat Feb 15 , 2025
जबलपुर। बरेला एवं पनागर में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई जकि पांच लोग घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि ग्राम बल्हवारा निवासी सतेन्द्र पटेल 29 वर्ष  गांव में लगुन कार्यक्रम से खाना खाकर पैदल घर जा रहा था तभी बाइक चालक ने […]

You May Like