इधर सडक़ हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

जबलपुर। बरेला एवं पनागर में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई जकि पांच लोग घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि ग्राम बल्हवारा निवासी सतेन्द्र पटेल 29 वर्ष  गांव में लगुन कार्यक्रम से खाना खाकर पैदल घर जा रहा था तभी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सतेन्द्र की मौत हो गई।  इसी प्रकार बरेला थाना अंतर्गत अण्डर ब्रिज पुलिया के मोड़ के पास कार क्रमांक एमपी 20 एफए 6016 का की टक्कर से   मोहम्मद गनी, आकाश विश्वकर्मा, अभिलाष नामदेव को चोटें आ गई। इसी तरह पनागर थाना अंतर्गत फार्मर वेयर हाउस के पास भिडारी में  एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस एल 3778 की टक्कर से बाइक सवार  जी दयाल सिंह  और उसके दोस्त भागचंद बसोर को चोटें आ गई।

 

 

Next Post

युवक ने किया जहर का सेवन, मौत

Sat Feb 15 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत मंगेेला सूरतलाई निवासी एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया जिसे आनन फानन में उपचार के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने परीक्षक उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक शर्मा   27 वर्ष निवासी मंगेला सूरतलाई ने अज्ञात जहर […]

You May Like