
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत मंगेेला सूरतलाई निवासी एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया जिसे आनन फानन में उपचार के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने परीक्षक उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक शर्मा 27 वर्ष निवासी मंगेला सूरतलाई ने अज्ञात जहर का सेवन कर लिया जिसेे उपचार के लिए पिता जुगल किशोर शर्मा द्वारा मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां शाम लगभग 7-10 बजे डाक्टर ने चैक कर अभिषेक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया इसका पता नहीं चल सका पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
