राजकोट में दो क्रिकट सटोरिए गिरफ्तार

राजकोट, 25 अप्रैल (वार्ता) गुजरात में राजकोट शहर के दो अलग-अलग क्षेत्र में दो क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि डीसीबी क्षेत्र में सूचना के आधार पर 150 फुट रिंग रोड़ पर रैया टेलीफोन एक्सचेंज के निकट छापा मारा गया इस। दौरान वहां मोबाइल फोन से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उससे 35,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजकोट निवासी राहील कि. सामाणी (19) के रूप में हुयी है।
इसी तरह भक्तिनगर क्षेत्र में भी सूचना के आधार पर गुदावाडी शेरी नं 12, भरवाड़ चौक पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां से राजकोट निवासी भी भव्य प्र. बारभाया (25) को मोबाइल फोन से क्रिेकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया गया। उससे सात हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज करके इन सिलसिलों में अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Next Post

एलेक्जेंड्रा ऐला को हराकर इगा स्वियाटेक मैड्रिड ओपन के अगले दौर

Fri Apr 25 , 2025
मैड्रिड 25 अप्रैल (वार्ता) पोलैंड इगा स्वियाटेक ने फिलीपींस की उभरती हुयी टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ऐला को हरा कर मैड्रिड ओपन के अगले दौर में जगह बना ली है। गुरुवार को खले गये मुकाबले में चैंपियन इगा स्वियाटेक ने एलेक्जेंड्रा एला को 4-6, 6-4, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे […]

You May Like