किसान का ट्रेक्टर ले उड़े चोर

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर एक किसान का ट्रेक्टर चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक महेन्द्र कुमार लोधी 40 वर्ष निवासी ग्राम गौरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती किसानी करता है उसने ट्रेक्टर खितौला आईसीआईसी बैंक से फायनेंस कराया था जिसका रजिस्ट्रेशन एंव बीमा उसे नहीं मिला है जिसकी एक किस्त जमा हो चुकी है ट्रेक्टर को नहर के पास रोड़ किनारे खडा करके खेत में पानी चलाने के लिये चला गया था। जब वापिस लौटा तो ट्रेक्टर चोरी हो चुका था।

Next Post

ब्लेक में बेचे जा रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर

Sat Feb 15 , 2025
जबलपुर। रेतनाका के पास  घरेलू गैस सिलेण्डर को ब्लेक में बेचकर अवैध व्यवसाय कर रहे युवक को ग्वारीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 4 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं बिक्री के 900 रूपये, मोटर सायकिल जप्त किया गया। पुलिस ने बताया किरेतनाका के पास  अवैध रूप  से […]

You May Like

मनोरंजन