दहेज में फोरव्हीलर, गोल्ड, नगद दस लाख की डिमांड, प्रताडऩा से गर्भपात

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल में रहने वाली महिला को दहेज लोभी फोरव्हीलर, गोल्ड और नगद दस लाख रूपए की मांग कर प्रताडि़त करने लगे। ससुराल वालों की शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडऩा से गर्भपात भी हो गया। अब पीडि़ता ने दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति, सास, ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर श्रीमति छाया चौधरी 38 वर्ष निवासी हाथीताल कालोनी त्रिवेणी स्कूल के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई 21 को उसकी शादी बुधनी सीहोर निवासी अमन यादव से हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद वह अपनी ससुराल में पति के साथ रहने लगी उसके पति अमन यादव बुधनी तहसील में लेखक के पद पर कार्यरत हैं। सास एवं पति दहेज में चार पहिया गाड़ी, सोने के जेवर, नगदी 10 लाख रूपये की मांग करने लगे, जनवरी 2024 में वह गर्भवती हो गयी थी ससुराल वालों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडऩा के कारण उसका मिसकैरिज हो गया था।
जाति छिपाई आपत्ति जताई तो की पिटाई
पीडि़ता ने ताया कि शादी के चार माह बाद उसे पता चला कि उसके पति जाटव नहीं हैं यादव हैं शादी में पति अमन ने जाति जाटव बतायी थी जिस पर उसने आपत्ति जतायी तो पति एवं सास उसके साथ मारपीट करते थे पति अमन यादव शराब पीने के आदी है आये दिन शराब पीकर मारपीट करते थे।

Next Post

युवती ने खाया जहर, मौत

Mon Aug 25 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता में युवती ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कुमारी जानकी प्रजापति 18 वर्ष निवासी शारदानगर, […]

You May Like