बेनीबहरा में आदिवासी महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

बिजुरी,नवभारत। श्री सत्य साईं आदिवासी महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बेनीबहरा में आदिवासी महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए श्री सत्य साईं सेवा संस्थान के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की आदिवासी महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

शिविर में डॉ. योगेश धनवार, डॉ. गणेश प्रजापति, डॉ. शीतल प्रजापति, राममिलन जायसवाल, श्यामजी ताम्रकार, बृजेश प्रजापति, आर.के. द्विवेदी, नर्मदा सिंह एवं प्रदीप पांडे ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका, पार्षद अन्नू देवी, लक्ष्मी शुक्ला, कलावती सिंह एवं नमिता कोल की विशेष उपस्थिति रही। वहीं शिविर को सफल बनाने में साईं सेवा समिति के जिला अध्यक्ष जी.एस. तिवारी के नेतृत्व में रविन्द्र शुक्ला, विनय शुक्ला, अभिलाषा शुक्ला, संजय सिंह परमार, लखनलाल पनिका, विनोद कुमार कुशवाहा, तारा देवी साहू, रूपा पाव, भगवानदास द्विवेदी, देवेंद्र द्विवेदी, संतोष साहू, बिसाहू साहू, रूपा रावत, ओमप्रकाश सिंह परिहार, तुलसी पनिका, छांगू प्रसाद साहू, तारादास साहू सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर का लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उठाया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलने पर महिलाओं ने श्री सत्य साईं सेवा संस्थान और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की अपेक्षा जताई।

Next Post

दमोह के खेजरा गांव में करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Sun Jun 28 , 2026
हटा/दमोह। खेजरा गांव में बीती रात एक घर मे कूलर का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, घटना के बाद हल्ले भाई पिता छप्पन सिंह को सिविल अस्पताल हटा लाया गया. जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, बताया जा रहा मृतक के घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर […]

You May Like