वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

वाराणसी, 23 अगस्त (वार्ता) वाराणसी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बीएचयू सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नई सड़क से गोदौलिया जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी कैबिनेट, अधिकारियों और वाराणसी के जनप्रतिनिधियों के साथ ‘संगीत पथ’ का उद्घाटन किया था। सभी ने खूब मेहनत की थी, लेकिन अब बारिश के बाद जलजमाव उस मेहनत का असर दिखा रहा है।”

लंका निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि बीएचयू सिंह द्वार के पास भी बारिश का पानी जमा हो गया है। रविंद्रपुरी मार्ग पर जलजमाव के कारण कई लोगों की गाड़ियां फंस गईं। सोनारपुरा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

 

Next Post

रायपुर में सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन

Sat Aug 23 , 2025
रायपुर 23 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। सहकारिता से समृद्धि के पवित्र कार्य में सक्रिय संगठन सहकार भारती के तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन में देशभर से बुनकर सहकारी समितियों के हज़ारों प्रतिनिधि शामिल होंगे। […]

You May Like