भिंड में अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर गए, तहसील पर ताला

भिंड: भिंड कलेक्टर के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ भिंड में आज कई जगह कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। राजस्व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर भिंड विधायक द्वारा कलेक्टर के किए गए अपमान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की।

आकस्मिक सेवाएं जारी हैं लेकिन दफ्तरों में बाकी काम ठप्प हो गए हैं। लहार तहसील में ताला जड़ दिया गया है। अन्य तहसीलों में भी काम ठप्प की सूचना है। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह ने कल कलेक्टर के बंगले का घेराव किया था। दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी।

Next Post

दलीप ट्रॉफी: गिल, जुरेल और ईश्वरन नहीं खेल पाए पहला मुकाबला, शमी की वापसी

Thu Aug 28 , 2025
बेंगलुरु, 28 अगस्त (वार्ता) शुभमन गिल ईस्ट जोन के खिलाफ भारतीय घरेलू क्रिकेट के पहले दलीप ट्रॉफी मुकाबले में नहीं खेल पाए हैं, गिल की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी। गुरुवार को बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो […]

You May Like