इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे पर सख्ती, चार थाना क्षेत्रों में सात आरोपी पकड़े

इंदौर: शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में कार्रवाई की है. एरोड्रम, परदेशीपुरा और चंदननगर थाना क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने सात आरोपियों को रंगे हाथ चाइनीज मांजे के गट्टों के साथ पकड़ा है. सभी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एरोड्रम थाने में पदस्थ सबउपनिरीक्षक प्रकाश चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के रुकमणी नगर चौराहे के पास छोटा बांगड़दा रोड पर देर रात कार्रवाई की गई. यहां एक युवक प्रतिबंधित चाइनीज मांजे के धागों के गट्टे बेचते मिला. पुलिस ने मौके से मांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया. इसके कुछ ही देर बाद सुविधा नगर चौराहे पर दूसरी कार्रवाई में दो युवकों को चाइनीज मांजा बेचते पकड़ा. पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

इसी तरह परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में विश्रांति चौराहे के पास पुलिस ने तीन युवकों को प्रतिबंधित चाइनीज मांजे के साथ पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने मांजा अपना होना स्वीकार किया. आरोपियों के पास मौजूद थैली और झोले से चाइनीज मांजा बरामद किया गया, जिसे जिला दंडाधिकारी के आदेश के तहत प्रतिबंधित घोषित किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

वहीं चंदननगर थाना क्षेत्र में खिजरा पार्क कॉलोनी के पास अभिजीत नगर इलाके में एक युवक को चाइनीज मांजा बेचते हुए पकड़ा. पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित धागा जब्त कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मांजा जानलेवा साबित हो रहा है और इससे आमजन व पक्षियों की जान को गंभीर खतरा है. प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

आज होगा ग्वालियर में भजन सम्राट संजय मित्तल का आगमन

Fri Dec 26 , 2025
ग्वालियर: आज शुक्रवार, 26 दिसंबर को ग्वालियर में भजन सम्राट संजय मित्तल की भजन संध्या होगी।शाम 7 बजे से जलसा मैरिज गार्डन में महफिल सांवरे की सजेगी। खाटू श्यामजी को समर्पित संजय मित्तल के इस श्याम संकीर्तन महोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like