सिवनी मालवा में रंगोली प्रतियोगिता से झलकी सृजनात्मकता और संस्कृति के रंग

सिवनी मालवा। एसडीएएम महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, टीम भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बीसीए प्रथम वर्ष की टीम वैष्णवी लोवंशी, टीना रघुवंशी, जिया लोवंशी और भावना राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शिवांगी जाट, जिया कपाडिया, मीनाक्षी यदुवंशी, कामना यदुवंशी, निशा साहू, खुशी यादव, निकिता यदवंशी, वंशिका लोवंशी, दिव्या व्यास, जयेश उदासी, आदित्य चौहान, रजत शुक्ला और अर्थव शुक्ला सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुशवाहा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना है। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रस्तुति और रंग संयोजन के आधार पर मूल्यांकन किया।

 

 

Next Post

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत ने किया प्रदेश को शर्मसार

Fri Oct 17 , 2025
सीहोर। विगत दिनों छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से कई दर्जन मासूम बच्चों की मौत स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही लापरवाही के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास […]

You May Like