पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरालाल सिलावट के पुत्र को महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर ले गई

खंडवा। मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरालाल सिलावट के बेटे यशवंत सिलावट को रविवार दोपहर महाराष्ट्र की धूलिया पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। टाउन हॉल पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान यशवंत सिलावट शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें पुलिस ने वाहन में बिठाया और कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि धूलिया में सिलावट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। एक साल पुराने मामले में सिलावट को फरार बताया जा रहा था। महाराष्ट्र पुलिस उनकी तलाश में थी। अधिक जानकारी पुलिस नहीं बता रही है।

Next Post

टेनिस की अंतिम स्टेट रेंकिंग में खंडवा के तीन खिलाड़ी

Sun Dec 21 , 2025
खंडवा। खंडवा के टेनिस खिलाड़ी एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। भोपाल में 22 दिसंबर से आयोजित साल के चौथे और अंतिम स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट में अपने खेल के जौहर दिखाएंगे। खंडवा से शामिल यथार्थ यादव को टूर्नामेंट में चौथी सीड मिली […]

You May Like