शासकीय कार्यों में लापरवाही करने पर स्वास्थ्य केंद्र टांडी की एएनएम निलंबित

झाबुआ, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल ने शासकीय कार्यों में लापरवाही करने पर स्वास्थ्य केंद्र टांडी की एएनएम श्रींमती हेमलता बामनिया को निलंबित कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बघेल के द्वारा 22 जनवरी को स्वास्थ्य केंद्र टांडी का निरीक्षण किया गया था। उस दौरान एएनएम श्रींमती बामनिया बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जिसके फलस्वरूप उन्हें निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में डॉ बघेल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र टांडी विकास खंड राणापुर की एएनएम श्रीमती बामनिया के खिलाफ शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उन्हें समय-समय पर कार्य में सुधार करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये गए थे। इसके बाद भी एएनएम के द्वारा लगातार शासकीय कार्यों में लापरवाही की जा रही थी, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है।

Next Post

खरगोन में दिन दहाड़े 15 लाख की लूट

Thu Jan 23 , 2025
खरगोन, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने आज बैंक से लौट रहे जिनिंग फैक्ट्री के मुनीम को घायल कर उसे 15 लाख रुपए लूट लिए। खरगोन कोतवाली पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने डाबरिया रोड पर कुंदा नगर क्षेत्र में मुनीम प्रकाश महाजन को […]

You May Like