खरगोन में दिन दहाड़े 15 लाख की लूट

खरगोन, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने आज बैंक से लौट रहे जिनिंग फैक्ट्री के मुनीम को घायल कर उसे 15 लाख रुपए लूट लिए।

खरगोन कोतवाली पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने डाबरिया रोड पर कुंदा नगर क्षेत्र में मुनीम प्रकाश महाजन को रोका और उसके सिर पर लाठी मार कर राशि से भरी थैली छीनते हुए दुपहिया वाहन से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकरण दर्ज कर विभिन्न टीमों को आरोपियों की तलाश में भेजा गया है। इस मामले में सीसीटीवी भी खंगाले ले जा रहे हैं। मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुचि कॉटन फैक्ट्री के मालिक प्रकाश महाजन ने बताया कि उनका मुनीम प्रकाश आज 30 लाख रुपए निकालने एक बैंक में गया था। बैंक कर्मियों ने उसे 15 लाख रुपए दे दिए और 4:00 बजे शेष 15 लाख रुपए लेने आने के लिए कहा। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे लाठी मार कर लूट लिया। उन्होंने बताया कि तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है।

Next Post

सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित

Thu Jan 23 , 2025
विदिशा, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा में जिला शिक्षा अधिकारी आर के ठाकुर ने सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एक शासकीय प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर ने सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने […]

You May Like

मनोरंजन