पुलिया टूटी नाले में बहा युवक, मौत

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप मंडी मदार टेकरी स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों में नाले में डूबने से उसकी मौत हुई है समेत अन्य बिंदुओं पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान बाबा टोला निवासी निवासी सूरज चौधरी के रूप में हुई। साथ ही यह बात भी सामने आई कि मृतक घर के पास नाले पर बनी पुलिया पर बैठा था तभी पुलिया टूट गई और वह नाले में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। आज उसका शव बरामद किया गया।

Next Post

गोदाम में फांसी पर झूलती मिली लाश 

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत गोदाम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पिंकी उर्फ रंजीत लोधी 47 वर्ष निवासी मिलौनीगंज बढ़ई मोहल्ला ने सूचना दी कि वह बेल्डिंग का काम करता है। उसका छोटा भाई मुकेश उर्फ महेन्द्र ठाकुर उसके घर के बाजू से […]

You May Like