भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की यह 70 वर्ष की यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत विकास की सुखद यात्रा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है।
डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं, और यह यात्रा आगे भी जनसहभागिता से निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
