क्वारी नदी में बहे तीनों किशोरों के शव मिले, लगातार रेस्क्यू के बाद दो शव पुल के पास, तीसरा 3 किमी दूर बरामद

भिंड: उमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में बहे तीन किशोरों के शव लगातार चले रेस्क्यू अभियान के बाद आज रविवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं। शुक्रवार शाम से शनिवार रात तक दो रेस्क्यू दलों ने बोटिंग के साथ नदी के अंदर लगातार तलाश की, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दो शव नदी में पुल के पास मिले, जबकि तीसरा शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी के अंदर बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिंड भेज दिया है।

हादसे के बाद कनावर गांव में मातम है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।कनावर गांव के कहना भजीत और मदन गांव के करीब 10 से 12 लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए क्वारी नदी पहुंचे थे। प्रशासन ने नदी किनारे प्रतिमा विसर्जन के लिए अलग से कुंड बनाया था, लेकिन श्रद्धालु नदी के दूसरे हिस्से में जाकर प्रतिमा विसर्जित करने लगे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक के बाद एक ये तीन किशोर बह गए थे । घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।

Next Post

दो स्कूटरों से देशी-विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Sep 27 , 2026
इंदौर: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो स्कूटरों से देशी और विदेशी शराब जब्त की। दोनों मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा है.पहली कार्रवाई पुराने आरटीओ से महू नाका की ओर गश्त के दौरान हुई. टीम ने जुपिटर स्कूटर नम्बर एमपी 09 […]

You May Like