इंदौर: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो स्कूटरों से देशी और विदेशी शराब जब्त की। दोनों मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा है.पहली कार्रवाई पुराने आरटीओ से महू नाका की ओर गश्त के दौरान हुई. टीम ने जुपिटर स्कूटर नम्बर एमपी 09 डीएक्स 8381 को रोककर तलाशी ली तो उसमें एक पेटी देशी शराब मिली.
मामले में प्रियंक पिता राजेश को पकड़ा. दूसरी कार्रवाई साउथ तुकोगंज क्षेत्र के पास हुई. यहां संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन नम्बर एमपी 09 जेडआर 0524 की तलाशी लेने पर 18 बोतल विदेशी शराब, 13.5 बल्क लीटर मिली. शराब के परिवहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर सचिन उर्फ सोनू पिता महिपाल सिंह सिंगर को गिरफ्तार किया. सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी का कहना है कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
