रीवा। रीवा-सीधी मार्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 पर बदबार स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सीधी से रीवा की ओर आ रही पवन एक्सप्रेस बस और सामने से आ रहे बल्कर के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। वहीं, प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कई लोगों की मौत की आशंका है।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
