रीवा में युवक की मौत के बाद परिजनों का चक्काजाम 

रीवा। गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में प्रशांत मिश्रा की मौत के बाद परिजनों ने निजी फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और काम का अत्यधिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, प्रशांत पर लगातार रिकवरी का दबाव बनाया जा रहा था और नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही थी।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने तेंदुआ मोड़ के पास शव रखकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। परिजन कंपनी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Next Post

एक तरफ सीलिंग, दूसरी तरफ शाम होते ही कारोबार शुरू; आखिर निगम की ये कैसी कार्रवाई? 

Wed Sep 2 , 2026
भोपाल। नगर निगम का सीलिंग अभियान जारी है। अरेरा कॉलोनी, गौतम नगर, कोलार और रचना नगर समेत कई इलाकों में दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। लेकिन स्थानीय लोगों की शिकायत है कि कुछ जगह सीलिंग के बावजूद दुकानें फिर से खुल गई हैं। 31 अगस्त को भोपाल में […]

You May Like