
भोपाल, 23 जनवरी. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने चैकिंग शुरू कर दी है. शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरीकेट्स लगाकर वाहनों और संदिग्धों की चैकिंग की जा ही है. शहर के सभी थाना प्रभारी और स्टाफ द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है. इस दौरान वीडीपी पोर्टल की मदद से वाहनों की चैकिंग की जा रही है. थाना क्षेत्र के सभी वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, एटीएम एवं धार्मिक संस्थानों को नियमित रूप से चेक किया जा रहा है. इसके साथ ही पैदल भ्रमण के दौरान आमजन एवं व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की जा रही है. बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड टीम द्वारा सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल, कॉम्प्लेक्स, बाजार इत्यादि संवेदनशील स्थानों पर एन्टीसेबोटेज चेकिंग की जा रही है.
