अभिनेत्री प्राची देसाई और सोनू सूद भी ग्वालियर आए

ग्वालियर। रविवार शाम मुंबई से पहुंची फ्लाइट से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री प्राची देसाई ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह सितारे यहां विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति, मप्र के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला सहित उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ के कई मंत्री, भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य नेता भी ग्वालियर में रही एक बीवीआईपी शादी में हिस्सा लेंगे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। ट्रैफिक रूट बदल दिए गए हैं।

Next Post

इंडो-यूरोपियन शैली में निर्मित विश्राम गृह का भव्य लोकार्पण

Sun May 4 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा राजनिवास सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया. इंडो-यूरोपियन शैली में पुर्नघनत्वीकरण योजना से 656.45 लाख रूपये की लागत से नवीन विश्राम गृह सभी आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है. मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर […]

You May Like