31 दिसंबर से शुरू होगी यूजीसी नेट परीक्षा

भोपाल: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा 31 दिसंबर से प्रारम्भ होगी, जो कि 7 जनवरी तक चलने वाली है. वहीं एंटीए की वेबसाइट पर सिटी स्लिप 10 दिन पहले ही जारी की जायेगी. जिससे उम्मीदवार अपनी यात्रा की व्यवस्था कर सकें। जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले घोषित किये जायेंगें. छात्र अपना सिटी सेंटर और प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें यूजीसी नेट के परीक्षा फॉर्म 7 नवम्बर तक भरे जा चुके हैं. वहीं इस बार यूजीसी नेट परीक्षा कुल 85 विषयों पर कराई जाने वाली है. जिसमें हर साल की तरह ही इस बार भी लाखों की संख्या में छात्र शामिल होंगे।
क्या है यूजीसी नेट
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन और शोध कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा को यूजीसी नेट कहा जाता है. यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि उम्मीदवार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या शोध कार्य के लिए योग्य हैं या नहीं.
यूजीसी नेट और जेआरएफ में अंतर
नेट परीक्षा दो प्रमुख श्रेणियों में योग्यता प्रदान करती है. पहली श्रेणी है नेट योग्यता है. नेट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी देश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र हो जाते हैं. नेट प्रमाणपत्र शिक्षण पेशे में प्रवेश का अनिवार्य आधार माना जाता है. दूसरी श्रेणी है जेआरएफ, इसका पूरा नाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप है. जेआरएफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शोध कार्य के लिए मासिक फेलोशिप दी जाती है और वे देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शोध संस्थान में पीएचडी कर सकते हैं. जेआरएफ धारकों को शोध के दौरान संस्थान में अध्यापन सहायता का अवसर भी मिलता है. इसके अतिरिक्त एक श्रेणी केवल पीएचडी की भी होती हैं जिसके तहत छात्र विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर अपना शोध कार्य पूरा कर पीएचडी की डिग्री ले सकते हैं. इसके बाद वो उच्च शिक्षण संसथान में पढ़ाने के योग्य माने जाते हैं

Next Post

8 वर्षीय बच्ची के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का, बिना ऑपरेशन निकाला

Mon Dec 8 , 2025
छतरपुर: जिला अस्पताल में देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब 8 वर्षीय बच्ची शिवांगी साहू के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के बाहर निकाल दिया। बच्ची मुगवारी गांव की रहने वाली है। खेलते समय उसने गलती से सिक्का निगल लिया था, जो […]

You May Like