
सिंगरौली । जयंत-मोरवा मार्ग के एनसीएल खदान के पास आज एक कोल वाहन ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दिया, जिसमें चालक समेत उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये, इस दौरान आवागमन भी प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार आज सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे ट्रेलर वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 4136 काफी तेज गति से मोरवा से जयंत तरफ आ रहा था कि जयंत कोयला खदान के पास जयंत से मोरवा की ओर जा रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 सीए 0530 को इतना तेज टक्कर मारा कि बोलेरो वाहन जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं बोलेरो वाहन में सवार अमनदीप सिंह एवं चालक अभिषेक द्विवेदी को गंभीर चोटे आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कोलवाहन ट्रेलर की लापरवाही से हादसा हुआ है। इस दौरान ट्रेलर वाहन की वजह से आवागमन भी प्रभावित हुआ। मोरवा पुलिस को जानकारी मिलते ही स्थल पहुंच आवागमन को बहाल कराया।
