संभागायुक्त ने प्रीतमलाल दुआ सभागृह का किया शुभारंभ

इंदौर: आज संभागायुक्त ने आईडीए द्वारा नव श्रृंगारित प्रीतमलाल दुआ सभागृह का शुभारंभ किया. सभागृह की आंतरिक साज सज्जा की गई है. उक्त सज्जा पर आईडीए ने दो करोड़ रुपए खर्च किए हैं.संभागायुक्त एवं अहिल्या पुस्तकालय समिति अध्यक्ष डॉ. सुदामा खाड़े द्वारा नव श्रृंगारित प्रीतमलाल दुआ सभागृह, कला वीथिका एवं प्रदर्शनी हॉल का शुभारंभ किया गया.

पुस्तकालय प्रमुख एवं समिति की सचिव डॉ. लिली संजय डावर ने बताया कि इस नव श्रृंगारित सभागृह में नई कुर्सियां, नया साउंड सिस्टम, नया बैक ड्रॉप, नए एयर कंडीशनर, नए कार्पेट का विस्तार किया गया है. साथ ही इसका नया किराया भी होगा. इसका संचालन एक नियमावली के अनुसार होगा. शुभारंभ के मौके पर अहिल्या पुस्तकालय परिवार के सदस्य मेघना चार्ल्स, पूर्णिमा पांचाल, रागिनी गौड़, रत्नेश देवलसे, रोहित खैर,सौरभ सिरसाट, राहुल यादव, विशाल आदि उपस्थित थे.

Next Post

समय सीमा प्रकरणों पर कलेक्टर की चेतावनी

Tue Dec 9 , 2025
इंदौर:आज समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों में लेट लतीफी करने के लिए चेतावनी दी. अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा और निर्देश का पालन समय सीमा में पूरा करें. कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है, अब अगले चरण में मेपिंग और दावे […]

You May Like