इंदौर:आज समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों में लेट लतीफी करने के लिए चेतावनी दी. अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा और निर्देश का पालन समय सीमा में पूरा करें. कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है, अब अगले चरण में मेपिंग और दावे आपत्ति पर कार्य होगा.कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज समय सीमा बैठक में अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों में देरी एक लिए चेतावनी दी.
साथ ही कहा कि राजस्व प्रकरण नामांतरण, बटांकन कार्य समय सीमा में पूरे होना चाहिए। यह मुख्यमंत्री की मंशा और निर्देश भी है. साथ ही कलेक्टर ने चार अलग अलग प्रकरणों में देरी के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने की हिदायत दी, जिसमें मोरोड़ ग्राम में कंट्रोल पर्ची, बैंक में राशि देने में बिलंब, वृद्धवस्था पेंशन और आयुष्मान कार्ड के मामले थे.
एसआईआर के अगले चरण के लिए तैयार रहें
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि एसआईआर का काम पूरा हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अगले चरण में मेपिंग और दावे आपत्ति सुनवाई की जाएगी, जिसके लिए सभी तैयार रहें. उक्त कार्य भी समय सीमा में करना है.
