ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर, एवं कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एव शिक्षा प्रसार संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर इस वर्ष भी आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस का मुख्य समारोह महाराज बाडा पर मनाया जाएगा।बीएसएफ ,सेना मुख्यालय मुरार, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्रंद्धाजलि सभा मे सेना द्वारा सैन्य सलामी, अतिथि उद्बोधन, वन्देमातरम गायन के साथ ही कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सुबह 8ः30 बजे से एनसीसी कैडेट, बीएसएफ जवानों की सशस्त्र सैन्य टुकड़ी, सैन्य बैंड, ग्वालियर के प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से कारगिल शहीदों को याद करने का यह सिलसिला निरंतर 26 वर्षों से चला आ रहा है। यह 27 वां पुष्प ग्वालियर की जमीन से सभी मिलकर कारगिल शहीदों के चरणों में चढ़ाने जा रहे हैं। शाम 6 बजे तिरंगा यात्रा के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन किया जाएगा। देश के दूरगामी इलाकों से पधारे कवियों द्वारा शाम 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वीरगाथाओं को गाया जाएगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले कवियों में पंकज अंगार, मोहित सक्सेना, रविंद्र रवि, हीरेंद्र हृदय फैजान हिंदुस्तानी ,ज्योति दोहरे आदि शामिल हैं। कारगिल विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिक बड़ी संख्या में कारगिल शहीदों को नमन करने महाराज बाडा पर पहुंचेगे।
