315 केंद्रों पर 65 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा 

जबलपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। जानकारी के अनुसार जिले के 63 जन शिक्षा केंद्रों के अंतर्गत 315 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें जिले के 2485 शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों तथा डाइस कोड प्राप्त मदरसों के कुल 65,133 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें कक्षा 5वीं के 34,128 एवं कक्षा 8वीं के 31,005 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। शुक्रवार को पहले दिन प्रथम भाषा विषय का प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दिवस पर ही जन शिक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों का वितरण परीक्षा केंद्रों तक किया गया।

अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

जिला शिक्षा केंद्र से डीपीसी योगेश शर्मा, एपीसी राजेश तिवारी एवं बीएसी अजय रजक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरस्वती शिक्षा मंदिर विजयनगर, सेपियंट हाइट इंटरनेशनल स्कूल, एमडी बंगाली स्कूल तथा अंजुमन इस्लामिया स्कूल माढ़ोताल केंद्रों का जायजा लिया गया। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते पाए गए।

दिव्यांग विद्यार्थियों को विशेष सुविधा

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नि:शक्त विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय तथा लेखक की सुविधा प्रदान की गई, जिससे वे बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें।

Next Post

सच्चे मित्र मिलना दुर्लभ, जग में मित्रता हो तो कृष्ण- सुदामा जैसी...

Fri Feb 20 , 2026
ग्वालियर। वर्तमान में सच्चे मित्र मिलना दुर्लभ है, जग में मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी। सुदामा के चरणों का कांटा भगवान ने अपने मुख से निकाला। वर्तमान युग में ऐसा कौन है जो मित्र के दुःख को बांटने के लिए अपने सुख छोड़ दे। ये विचार बड़ोरी स्थित संकटेश्वर महादेव […]

You May Like