15 दिन में 15 मिनट की सामूहिक सफाई से होगा कैंपस कचरा मुक्त

साँची। बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में सामूहिक श्रमदान द्वारा परिसर को साफ सुथरा किया गया। छात्रों, शोधार्थियों, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक अधिकारी एवं कर्मचारी दस्ताने पहनकर गर्मी तथा तापमान की चिंता किए बगैर साफ सफाई में जुटे।

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों ने संकल्प लिया है कि हर 15 दिवस में श्रमदान कर अपने परिसर को पूर्णत: कचरा मुक्त कर के ही रहेंगे। इस बार अकादमिक बिल्डिंग के आस-पास साफ सफाई की गई।

कुलसचिव प्रो रामनिवास गुप्ता ने कहा कि श्रमदान से परिसर को साफ सुथरा रखने की भावना प्रबल होती है और वह हमारे व्यवहार में उतर जाती है। भारतीय चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुष्मिता नंदी ने कहा कि हम सबको प्रयास करना चाहिए कि ऐसा कचरा जो जमीन में नष्ट नहीं हो सकता उसे यूं ही न फेंके बल्कि उसे डस्टबिन में ही डालें। यह छोटी सी कोशिश भी पर्यावरण की सेवा होगी।

सांची विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों और छात्रों ने आह्वान को दोहराया कि हर 15 दिन में 15 मिनट सफाई कर अपने कैंपस को साफ-सुथरा करेंगे।

Next Post

गर्भवती महिला को दी फफूंद लगी दवा, स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों का हंगामा

Sat May 9 , 2026
बकस्वाहा/छतरपुर। छतरपुर जिले के बकस्वाहा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सुनवाहा उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है, जो किसी की जान पर भारी पड़ सकती थी। यहाँ नियमित जांच के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र से फफूंद (Fungus) लगी और खुली […]

You May Like