ढोली बुआ मठ से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान

ग्वालियर। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान की शुरुआत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित ढोली बुआ पुल के पास श्री महराज मठ से हुई, जहां सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ढोली बुआ महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इसके पश्चात सांसद कुशवाह दक्षिण विधानसभा के हनुमान चौराहा क्षेत्र स्थित उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रविंद्र शर्मा के निवास पहुंचे, जहां वरिष्ठ अभिभावक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्धजनों से संवाद किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों जैसे अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, डिजिटल इंडिया और भारत की सफल त्र-20 अध्यक्षता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी सुझाव लिए गए।

इसी क्रम में जवाहर कॉलोनी स्थित संजय निखरा के निवास पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इन सभी कार्यक्रमों में ग्वालियर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, महामंत्री धर्मेंद्र बिट्टू तोमर, राजू पलैया, उपाध्यक्ष विकास साहू, जिला मंत्री अमित बंसल, मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र राजावत, प्रिंस मझबार, पुष्पेंद्र गुप्ता (राजा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

रेफर करने की बात पर सीहोर जिला अस्पताल के PICU में विवाद: डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों से उलझे घायल बच्चे के परिजन

Tue Jun 9 , 2026
सीहोर। जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) विंग में सोमवार देर रात मरीज के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की तथा मारपीट की नौबत आ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू किया. जानकारी के अनुसार […]

You May Like