महाराज बाड़ा जलमग्न, गोरखी की दीवार गिरी

ग्वालियर। आज जबरदस्त बारिश के कारण महाराज बाड़ा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पानी भरा रहने से चूड़ी मार्केट के ठीक सामने गोरखी परिसर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हालांकि जिस समय दीवार गिरी वहां कोई था नहीं इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दीवार गिरने से मलबा सड़क पर आ गया जिसे नगर निगम की टीम ने हटाया। तेज बारिश के कारण शहर में बने वैध व अवैध तलघरों में खूब पानी भर गया है। इसे निकालने के लिए जब फायर ब्रिगेड को फोन किए गए तो वहां से कह दिया गया कि तलघर से पानी निकालने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। अवैध रूप से बना लिए है इसलिए खुद ही निजी स्तर पर पप मंगाकर पानी निकलवाएं।

Next Post

अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में दो और सर्पदंश से एक की मौत

Sun Jul 27 , 2025
दमोह।जिले में दो अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक दामोदर पिता स्वर्गीय द्वारका प्रसाद पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी बिलाई थाना हिंडोरिया की रेफर के दौरान रास्ते में मौत हो जाने पर और […]

You May Like