नगर में बढ़ती चोरी की वारदातें दुर्भाग्यपूर्ण: विधायक राय

सीहोर। पुलिस की सक्रियता के बावजूद शहर में लगातार बढ़ती चोरियों की वारदातें दुर्भाग्यपूर्ण है सब कुछ पुलिस के भरोसे भी नहीं छोड़ा जा सकता है नागरिकों को भी सतर्क रहना होगा.

सोमवार को विधायक सुदेश राय ने नेहरू कॉलोनी में राजू झवर के घर हुई चोरी की घटना को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे माहेश्वरी समाज के लोगों के आक्रोश को शांत करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र रात्रि गस्त को और भी मजबूत बनाने सहित चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक से जल्द ही चर्चा करेंगे. नेहरू कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुई चोरी की घटना और अब तक चोरों के गिरफ्तार नहीं होने के कारण माहेश्वरी समाज के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है. कोतवाली थाना पुलिस अब तक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है. इस संबंध में सोमवार को माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और समाजजनों सहित पीडि़त परिवार के सदस्यों ने श्री राय को घटना से अवगत कराते हुए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और राजू झवर के यहां से 10 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने वाले चोरों को गिरफ्तार करने के साथ पीडि़त परिवार की हर संभव मदद किए जाने की मांग की गई. विधायक सुदेश राय ने माहेश्वरी समाज के लोगों की मांग को गंभीरता से लिया और इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने की बात कही है.

Next Post

विदिशा में तेजी से बढ़ रहा स्मार्ट मीटर अभियान, उपभोक्ताओं को मिल रहे अनेक फायदे

Mon Oct 27 , 2025
विदिशा। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर अभियान के तहत जिले में 1 लाख 26 हजार 327 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक 26 हजार 817 मीटर लगाए जा चुके हैं। कंपनी के निदेशक अनिल कुमार खत्री ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं […]

You May Like