महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

टीकमगढ़। बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के ग्राम अजनौर में आग लगने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। 33 वर्षीय अनीता लोधी पत्नी गौरीशंकर लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।

मृतका के भाई अमित राजपूत ने अपनी बहन की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। अमित के अनुसार, अनीता की शादी करीब 13 साल पहले अजनौर निवासी गौरीशंकर लोधी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेल रही थी। अमित ने आरोप लगाया कि पति गौरीशंकर लोधी शराब के नशे में अक्सर अनीता के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था।

अमित ने बताया कि 3 अक्टूबर को ससुराल में आग लगने से अनीता घायल हो गई थी। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को तुरंत सूचना नहीं दी। अनीता को पहले जिला अस्पताल, फिर झांसी और बाद में ग्वालियर ले जाया गया। घटना के बारे में मायके वालों को 4 अक्टूबर को सूचित किया गया।

Next Post

ट्रक ने ई-बाइक को रौंदा, आग लगने से जिंदा जले दो लोग

Sun Oct 5 , 2025
खंडवा। मोरटक्का पुलिस चौकी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इसमें ई बाइक सवार दोनों लोगों की जलने से मौत हो गई। ट्रक संत सिंगाजी थर्मल पावर से राखड़ भरकर आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने ई-बाइक सवार विनीत शर्मा जो खंडवा में सहायक […]

You May Like