मैहर में गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनि विद्यालय में भव्य आयोजन

मैहर :गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैहर स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय मैहर में आयोजित भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर चित्रण किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती महेश तिवारी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सलोनी शर्मा, सीएसपी महेंद्र सिंह, श्रीमती शशी मिश्रा, विकास तिवारी, प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेपरि है। गुरु ही वह शक्ति है जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Next Post

मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने

Thu Jul 30 , 2026
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लॉन्ग जम्प स्पर्धा में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। ग्लासगो, भारतीय स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए भारत को एक और सिल्वर मेडल दिलाया है। इसके साथ […]

You May Like