
सिंगरौली। भाजपा जो कहती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न को 200 बिस्तर अस्पताल बढ़ाने का ऐलान किये थे। जहां आज केबिनेट की बैठक में 200 अतिरिक्त बेड की मंजूरी मिल गई। यह सिंगरौली वासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात है।
उक्त बातें सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने मीडिया कर्मियों से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कही। विधायक ने आगे कहा कि जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न अभी तक 200 बेड का था। जिसके संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व में मुलाकात कर जिला चिकित्सालय को 400 बेड का बनाये जाने की मांग की गई थी और मुख्यमंत्री ने जिले के प्रवास के दौरान घोषणा भी एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी से की गई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केबिनेट के बैठक में 200 बेड बढ़ाने का मंजूरी दे दिये। यह सिंगरौली वासियों के लिए एक सौगात है। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि भी है। विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गति बढ़ी है। जिला मुख्यालय बैढ़न इसका उदाहरण है। इसके पूर्व परसौना बाईपास की भी मंजूरी मिल चुकी है। डीपीआर बनाने का काम जारी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरगवां, परसौना, रजमिलान, माड़ा को फोरलेन सड़क बनाने का ऐलान सरई में प्रवास के दौरान किये थे। जिसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। आगे आने वाले दिनों में उक्त सड़क मार्ग फोरलेन होगी। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता जाहिर किये और कहा कि आगे आने वाले दिनों में सिंगरौली, वाराणसी समेत अन्य शहरों से हवाई सेवा से जुड़ेगा, इस पर भी काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंगरौली के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
