सतना :सीवर लाइन कार्य के दौरान ग्राम पडुहार निवासी स्व. संत कुमार कुशवाहा की दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद महापौर योगेश ताम्रकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शासन स्तर पर प्रयास किए, जिससे मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।महापौर ने भरोसा दिया कि सरकार के नियमानुसार और अधिक राशि दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, उल्लेखनीय है कि 30 लाख रुपए आर्थिक सहायता का प्रावधान हैं।
उन्होंने कहा मैं इस घटना से व्यक्तिगत रूप से बेहद दु:खी हूं।शनिवार को नगर निगम के वरिष्ठ पार्षदों के साथ हुई बैठक में महापौर श्री ताम्रकार ने निर्णय लिया कि मृतक मजदूर की पत्नी को नौकरी दिलाने का प्रयत्न किया जाएगा, ताकि परिवार के भरण-पोषण में कोई कठिनाई न हो। बैठक में पुष्पराज कुशवाहा, गंगा कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
