पुलिया के अभाव में बढ़ी मुश्किलें, नाले का पानी बना आवागमन में बाधा

खरगापुर:नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 से गुजरने वाले नाले पर पुलिया न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में इस समय करीब 3 से 4 फीट तक बारिश का पानी भरा हुआ है, जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुँचने में दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब आक्रोशित नागरिक इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।इस संबंध में नगर परिषद खरगापुर के सीएमओ दिलीप पाठक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव न होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

Next Post

मुख्य सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान

Thu Sep 11 , 2025
सारनी: वार्ड नंबर 34 से शोभापुर स्टॉप तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद जगदीश पवार ने बताया कि हाल ही में सड़क पर गड्ढे […]

You May Like