संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कोच लगाना भूल गया रेलवे

ग्वालियर: रेलवे की बड़ी चूक ग्वालियर में सामने आई है। यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एक कोच की बुकिंग खुद रेलवे ने की थी, लेकिन उस कोच को लगाना ही भूल गए। गलती का पता चलते ही ट्रेन को ग्वालियर में रोकना पड़ा। मामला यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है। रेलवे ने एक अतिरिक्त कोच की बुकिंग तो कर ली, लेकिन उसे ट्रेन में जोड़ना ही भूल गया।

जब यात्रियों ने सीट नहीं मिलने की शिकायत की, तब अधिकारियों को पता चला कि जिस कोच की बुकिंग हुई थी, वो ट्रेन में है ही नहीं। हड़कंप मचते ही ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन पर रोका गया। बाद में नया कोच जोड़ने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस लापरवाही के कारण यात्रियों को घंटों इंतज़ार करना पड़ा और ट्रेन के टाइमिंग पर भी असर पड़ा।

Next Post

मंदिर की दान पेटी से रुपए चोरी करने वाला पकड़ा गया

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर:विजयनगर थाना क्षेत्र के सायाजी मरघट चौराहा स्थित एक मंदिर में सोमवार दोपहर चोरी की वारदात हुई. आरोपी ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए, लेकिन कुछ ही घंटों में वह लोगों के हत्थे चढ़ गया.फरियादी गणेश कालदाते निवासी रामनगर बड़ी भमोरी ने बताया कि जब […]

You May Like