सतना : विद्यालय से परिवार तक मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक समरसता युक्त समाज के निर्माण के लिए राज्य आनंद संस्थान के सहयोग से शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय व्यंकट क्र. 1 में स्नेह संचार सभा आयोजित की गई.जिला मास्टर ट्रेनर ईको क्लब मोहित गर्ग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि स्नेह संचार सभा सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों से आनंद की ओर विषय पर एक महत्वपूर्ण पहल है.
जिसके माध्यम से विद्याथी, शिक्षक और अभिभावक को आत्म विकासख् सह अस्तित्व और मानवीय संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना प्रमुख उद्देश्य है. इस आयोजन का संयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य आनंद संस्थान और यूएचवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर संभाग कोऑर्डिनेटर डॉ. रामायण प्रसाद विश्वकर्मा, को-कोऑर्डिनेटर अल्का सिंह, व शिवेश श्रीवास्तव, लीड वॉलेंटियर आशा तिवारी के साथ साथ मोहित गर्ग, दुर्गा देवी गौतम, कुंदन सिंह, मंजूलता, रामनरेश नामदेव, सतीश गुप्ता, पवन यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनिल रजक, डॉ. सुमंत सिंह, रीवा से विपिन यादव, लक्ष्मीकांत गर्ग, रेनू साहू, उमरिया से सुषमा पटेल, शहडोल से राजीव मिश्रा, पन्ना से रमाकांत मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. इसके साथ ही राज्य आनंद संस्थान से रिसोर्स पर्सन मोहित श्रीवास्तव और एआईसीटीई से रिसोर्स पर्सन भानु प्रताप व संजना ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.
