विवाह कार्यक्रम हेतु दूल्हा दुल्हनों का पसंदीदा शहर बनकर उभरा मांडू

सोनू यादव मांडू। ऐतिहासिक धरोहरों का शहर माण्डू पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है मांडू के बदलते भौगोलिक परिदृश्य और सुविधाओं के विस्तार के चलते मांडू पर्यटन के साथ साथ प्रीवेडिंग सूट के लिए भी दूल्हा दुल्हनों का पसंदीदा शहर बनकर उभरा है बीते वर्षों की तुलना की जाए तो माण्डू में प्रतिवर्ष पर्यटक बढ़ता ही जा रहा वर्ष 2024 -25 में देशी पर्यटक 370970 विदेशी 1461 वही 2025-26 में देसी पर्यटक 396373 व विदेशी 1440 पर्यटक मांडू पहुँचे इस तरह पर्यटकों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी देखने को मिल रही देसी पर्यटकों के अलावा विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफ़ी इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा हे , केंद्र की 61 संरक्षित इमारत ,राज्य की 17 -मांडू के ऐतिहासिक वैभव की बात करे तो यहाँ केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 61 इमरते में रानी रूपमती महल ,बाज बहादुर का महल, जहाज़ महल, अशर्फऱ्ी महल,जामी मसजिद के साथ धार्मिक स्थल नीलकण्ठ महादेव मंदिर, साथ कोठरी महादेव मंदिर शामिल है, इसके अलावा राज्य पुरातत्व विभाग की सूची में 56 महल ,आँध आँधी का महल रोजा का मक़बरा,रोशन बाग का महल पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं

प्री वेडिंग शूट का हब बना मांडू

बीते कुछ वर्षों में मांडू में प्री वेडिंग सूट भी बोहोत बड़ा हे वेडिंग सूट वालों के लिए मांडू पसंदीदा शहरों में शुमार रखता है आए दिन नए क पल्स को प्री वेडिंग सूट करते देखा जा सकता है हालाँकि केंद्रीय पुरातत्व विभाग की इमारतों में इसकी परमिशन नहीं दी जाती है लेकिन बेहतर लोकेशन और प्राकृतिक सौन्दर्य से भरी मांडू की वादियाँ इसका ख़ास कारण देखने में आया है फ़िल्म सूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन -मांडू फ़िल्म शूटिंग का भी आपना क्रेज है 70-80 के दशक की बात करें या 21वीं की मांडू फ़िल्मी दुनिया वालों का पसंदीदा शहर रहा मांडू में जीने नहीं दूँगा , ढंका, रानी रूपमती,के साथ पेड़मैन, यमला पगला दीवाना, दबंग 3 जेसी बड़े बैनर की फ़िल्मों के अलावा कई वेब सीरिज और नाटकों का भी फ़िल्मांकन किया जा चुका है

सुविधाओं का विस्तार-पर्यटन नगरी मांडू में लगातार सुविधाओं में विस्तार देखने को मिल रहा हे पहले मांडू में चुनिंदा होटले हुआ करती थी लेकिन अब यहाँ पर थ्री स्टार केटेगिरी की होटलों के साथ सर्व सुविधा युक्त होटलों का विस्तार हुआ।

Next Post

मक्सी में फोरलेन के नीचे दफन हो रही नर्मदा पाइप लाइन

Tue Apr 21 , 2026
इरशाद खान मक्सी। मक्सी में फोरलेन सडक़ निर्माण कार्य के बीच एक गंभीर तकनीकी खामी सामने आई है. पुराने एबी रोड पर पूर्व में डाली गई नर्मदा पाइपलाइन के ऊपर ही वर्तमान में फोरलेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में संभावित पानी के रिसाव को लेकर […]

You May Like