जबलपुर: किसानों से धान लेकर ब्रिकी की रकम न देकर अक्षत ट्रेडर्स संचालक संतोष जैन निवासी सोना मैरिज गार्डन के पास कटंगी रोड ने 27 लाख रूपए हड़प लिए। शिकायत जांच के बाद माढ़ोताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस के मुताबिक ऋषभ सिंह परिहार 26 वर्ष निवासी ग्राम सूरतलाई, माढोताल ने रिपार्ट दर्ज करायी कि उसने अक्षत ट्रेडर्स के संचालक संतोष जैन जिसे कृषि कार्य से उपज फसल का अनाज लगभग 15-20 साल से पिता ललन सिंह परिहार के समय से संतोष जैन को विक्रय करते थे.
जिसको उसने कृषि उपज कि धान कि किस्म (1885) बासमति 3200 रुपये के हिसाब से 25 नवम्बर 2024 को 750 क्विटल धान चौबीस लाख रुयपे में दिया था जिसमें संतोष जैन ने दस लाख रुपये 25 नवम्बर 2024 को दिया था। शेष रकम चौदह लाख रुपये पन्द्रह दिन के बाद देने को कहा था किन्तु उसके बाद से अक्षत ट्रेडर्स के संचालक संतोष जैन घर में ताला लगाकर कहीं चला गया है परिजनों के पूछने पर परिवार के लोगों के द्वारा भी संतोष जैन के संबंध में कोई जानकारी नही दी जा रही है और संतोष जैन ने अपना मोबाईल भी बंद कर लिया है उसके अलावा भी अक्षत ट्रेडर्स के संचालक संतोष जैन के द्वारा और भी कई लोगों से धान लिया है।
