इंदौर:विजयनगर थाना क्षेत्र के सायाजी मरघट चौराहा स्थित एक मंदिर में सोमवार दोपहर चोरी की वारदात हुई. आरोपी ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाल लिए, लेकिन कुछ ही घंटों में वह लोगों के हत्थे चढ़ गया.फरियादी गणेश कालदाते निवासी रामनगर बड़ी भमोरी ने बताया कि जब वे शाम को पूजा करने मंदिर लौटे, तो दान पेटी खुली मिली। करीब 700 रुपए गायब थे.
उन्होंने तत्काल मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक व्यक्ति को पेटी से रुपए निकालते हुए देखा. सूचना पर गणेश व आसपास के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसी व्यक्ति को मंदिर के पास से पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम 38 वर्षीय राजीव चौहान निवासी गली नंबर 12, मेघदूत नगर बताया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी से पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले कहीं और भी ऐसी वारदात तो नहीं की.
