दर्शन से लौट रहे युवकों की इनोवा डिवाइडर से टकराई, छह घायल, दो की हालत गंभीर


बैतूल:भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हो गया जब जामसावली हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे छह युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मुलताई के समीप राधाकृष्ण राइस मिल के पास उनकी इनोवा कार अचानक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर चार-पाँच बार पलट गई। हादसे में आदर्श जैन, प्रतीक खंडेलवाल, ऋतिक बारस्कर, आर्यन सोनी, आशुतोष जैन और राहुल शर्मा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस व 112 की टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को मुलताई अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार, दो युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि अन्य चार खतरे से बाहर हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ (CITES) ने भी वनतारा को दी क्लीन चिट

Tue Nov 4 , 2025
• पशु-संरक्षण के क्षेत्र में वनतारा ने कायम की नई मिसाल – CITES • वनतारा में आधुनिक बाड़े, चिकित्सीय देखभाल और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं • भारत की वन्यजीव सुरक्षा और नियामक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी   *नई दिल्ली, 4 नवम्बर, 2025:* दुनिया भर में जंगली जीव-जंतुओं और […]

You May Like