पलक झपकते ही पार कर देते थे टूव्हीलर

शातिर चोर पकड़ाए,  ढाई लाख के पांच वाहन जब्त

 

जबलपुर। ओमती पुलिस ने दो 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से चुराये हुये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती ढाई लाख रूपये के जप्त किए गये। पकड़े गए शातिर चोर पलक झपकते ही टूव्हीलर पार कर देते थे।

नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी  ने बताया कि भरतीपुर में मंदिर के पास ओमती पुलिस ने घेराबंदी कर एक्सेस सवार  गुडडू  उर्फ  प्रिंस विश्वकर्मा पिता नितेश उर्फ रिंकू  विश्वकर्मा  19 वर्ष निवासी गढा को पकड़ा जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। एक्सेस क्रमांक  एमपी 20 एस.आर. 7593  के संबंध मे पूछताछ की गई तो वाहन को साथी कार्तिक उर्फ आर्यन सेन के साथ ग्वारीघाट से चोरी करना एवं अन्य जगहों से और 4 टूव्हीलर वाहन चुराना स्वीकार किया। जिसके बाद कार्तिक उर्फ आर्यन सेन 18 वर्ष निवासी इन्द्रावस्ती रतन नगर गढ़ा को भी धरदबोचा गया।  दोनोंं आरोपियों की निशादेही पर  पांच टूव्हीलर जब्त की गई।

पांच झपटमारी भी सुलझी, लुटेरा गिरफ्तार

ओमती पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को भी गिरफ्तार किया हैं जिसने पूछताछ में पांच झपटमारी का खुलासा किया।   आरोपी के कब्जे से लूटे गए पांच मोबाइल जब्त किए गये।पुलिस ने बताया कि  थाने में रूपकुमार शी 56 वर्ष निवासी हावडा पश्चिम बंगाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जनवरी को भवरताल गार्डन के पास एक्टिवा में सवार दो लुटेरे पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर       सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर   साहिल अंसारी 18 वर्ष निवासी गोहलपुर को पकडा गया।जिसने अपने साथी नौसाद अंसारी के साथ मिलकर  झपटना स्वीकार करते हुये  रेल्वे स्टेशन, सिविल लाईन, घमापुर चौक से भी झपट्टा मारकर मोबाइल लूटना कबूला। आरोपी से पांच मोबाइल जब्त कर पुलिस नौशाद की तलाश कर रही हैं।

Next Post

पेट्रोल पंप बनाया तो गोली मार हत्या कर दूंगा

Tue Feb 18 , 2025
निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, जमीन मालिक को धमकाया   जबलपुर। बेलखेड़ा में निर्णाणाधीन पेट्रोल पंप की दीवार तोडऩे के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग गया कि यहां पेट्रोल बना तो वे गोली मारकर उसकी हत्या कर देंगा। पुलिस के मुताबिक आलोक शर्मा निवासी ग्राम बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like